सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने दी प्रतिक्रिया, क्या कहा ?

Sheikh Hasina

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने दी प्रतिक्रिया, क्या कहा ?

 

नई दिल्ली | भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी बंगाल के नए मुख्यमंत्री बन गए है. उन्होंने शनिवार को पद की शपथ ली. इस मौके पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और भारत के बीच सच्ची दोस्ती के इतिहास में पश्चिम बंगाल की एक खास जगह है.

बांग्लादेश अवामी लीग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना की तरफ से सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं. मैं अपनी और बांग्लादेश की जनता की तरफ से सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत और भारत के पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर दिल से बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.”

उन्होंने कहा, “बांग्लादेश और भारत के बीच सच्ची दोस्ती के इतिहास में पश्चिम बंगाल की एक खास जगह है. हम एक जैसी भाषा, संस्कृति और विरासत से जुड़ा संबंध साझा करते हैं और मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में यह संबंध भविष्य में नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा.”

शेख हसीना ने कहा कि पड़ोसी होने के नाते हमने हमेशा पश्चिम बंगाल की खुशहाली और वहां शांति की कामना की है. मुझे उम्मीद है कि सुवेंदु अधिकारी के कार्यकाल में हमारे बीच आपसी सहयोग की पुरानी परंपरा और भी मजबूत होगी और हम दोनों बंगाल के लोगों के साझा विकास और भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.

बधाई संदेश के आखिरी में शेख हसीना ने कहा, “मैं सुवेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल की नई चुनी हुई कैबिनेट के सभी सदस्यों को लगातार सफलता, अच्छी सेहत और लंबी उम्र की शुभकामनाएं देती हूं.”

 

शेख हसीना ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई, बोलीं-भारत-बांग्लादेश की दोस्ती में पश्चिम बंगाल की खास जगह है


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!