ED की रडार पर शिखर धवन, पूछताछ के लिए किया गया तलब, क्या है मामला ?

Shikhar Dhawan (1)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

ED की रडार पर शिखर धवन, पूछताछ के लिए किया गया तलब, क्या है मामला ?

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के रडार पर हैं. एक अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में शिखर धवन को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार को अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है. ईडी ने पहले भी कुछ क्रिकेटरों से इस मामले में पूछताछ की है, जिनमें पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना का नाम शामिल है. ईडी ने 8 घंटे तक सुरेश रैना से पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था.

रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय जांच एजेंसी 1xBet नामक ‘अवैध’ सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी इस जांच के हिस्से के रूप में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत शिखर धवन का बयान दर्ज करेगी. ऐसा माना जा रहा है कि 39 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुछ विज्ञापनों के जरिए इस ऐप से जुड़े हुए थे. ईडी पूछताछ के दौरान इस ऐप से उनके संबंधों का पता लगाना चाहता है. जांच एजेंसी अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जिन पर कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने या भारी मात्रा में कर चोरी करने का आरोप है.

बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में एक कानून लाकर असली पैसे वाले ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है. ऐसे में अब आगे इस तरह के ऐप्स का न कोई प्रमोशन होगा और न ही इसे भारत में वैध रूप से यूज कर पाएगा. ईडी ने सुरेश रैना से इस ऐप से उनके संबंधों, इसके प्रचार से हुई कमाई और दोनों पक्षों के बीच संचार के माध्यम के बारे में पूछताछ की थी. यही शिखर धवन के साथ होने वाला है. एजेंसी ने हाल ही में इस मामले में गूगल और मेटा के प्रतिनिधियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया था.


The Hindi Post
error: Content is protected !!