नेता के घर ED का छापा, पांच करोड़ नकद, विदेशी हथियार और 300 कारतूस बरामद

ED Raid At Former MLA INLD Haryana (1) (1)
The Hindi Post

प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने अवैध खनन मामले में इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान, ED को 5 करोड़ रूपए नकद, विदेश में निर्मित हथियार और 300 से अधिक कारतूस बरामद हुआ है.

दिलबाग सिंह के आवास पर तलाशी अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा. गुरुवार को छापेमारी के पहला दिन था. बीते दिन हरियाणा के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के आवास पर छापेमारी हुई थी.

सोनीपत से विधायक पंवार और यमुनानगर से पूर्व विधायक सिंह दोनों खनन व्यवसाय में हैं. सूत्रों ने बताया कि दोनों राजनेताओं और उनके करीबी सहयोगियों से जुड़े करीब 20 ठिकानों पर यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में छापे मारे गए.

हरियाणा पुलिस ने इससे पहले यमुनानगर, सोनीपत और आसपास के जिलों में अवैध खनन को लेकर एफआईआर दर्ज की थी.

2019 के विधानसभा चुनावों में, पंवार ने सोनीपत से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और भाजपा की कविता जैन को 32,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल के दिलबाग सिंह यमुनानगर में भाजपा के घनश्याम दास से 1,400 से अधिक मतों के मामूली अंतर से हार गए थे.

2019 के विधानसभा चुनावों में पंवार और सिंह दोनों हरियाणा के सबसे अमीर उम्मीदवारों में से थे. जहां पंवार ने कुल 27 करोड़ रुपये की संपत्ति तो वहीं सिंह ने 34 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!