अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल और बेटी कोरोना पॉजिटिव

Dimple Yadav
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद, डिंपल यादव और उनकी बेटी कोविड-19 वायरस से संक्रमित हो गए है।

डिंपल और उनकी बेटी टीना को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनका ज़रूरी इलाज किया जा रहा है।

डिप्टी सीएमओ, डॉ. मिलिंद वर्धन ने पुष्टि कि की डिंपल यादव और उनकी बेटी टीना का कोरोना का परीक्षण रिजल्ट पॉजिटिव आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वर्धन ने कहा कि टीना ने अपना टेस्ट खुद करवाया जब उनको बुखार हो गया था। डिंपल यादव का सैंपल कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग के तहत लिया गया था।

उन्होंने कहा कि स्टाफ मेंबर्स का भी सैंपल लेकर टेस्ट करने के लिए भेजा जाएगा।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!