पार्क में दोस्तों के साथ बैठा था बॉडी बिल्डर, बदमाशों ने मार दी गोली

body builder delhi shot at (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | देश की राजधानी के कल्याणपुरी थाना इलाके में एक बॉडी बिल्डर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह घटना कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी ब्लॉक-13 की है. पुलिस के मुताबिक, वारदात देर रात करीब 12.30 बजे की है. बॉडी बिल्डर रवि एक मंदिर में सर्दी से बचने के लिए हाथ सेंक रहा था. उसी दौरान हथियार बंद बदमाश आए और उस पर कई राउंड फायरिंग कर दी. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए रवि को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच भी शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है. दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि गोलू नाम के एक युवक ने गोली मारी थी. इलाके में काफी दहशत का माहौल है.

स्थानीय निवासी देवकी नंदन ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि बॉडी बिल्डर रवि को गोली मारी गई है. हम घर के भीतर थे. हमने गोलियां चलने की आवाज सुनी तो बाहर निकलकर आए. हम घर में आपस में बाते कर रहे थे तभी अचानक गोलियों की आवाज आने लगी. कई राउंड फायरिंग की गई थी. पुलिस मामले में अपना काम कर रही है.

वहीं एक स्थानीय निवासी सुमित्रा देवी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हमने रात में गोली चलने की आवाज सुनी. बदमाशों के दिल में खौफ नहीं हैं. वह एक युवक को गोली मारकर चले गए. उस समय पर वह हाथ सेंक रहा था और हुक्का पी रहा था.

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “एक और सुबह दिल दहला देने वाली खबर के साथ. सरेआम गोलियां चल रही हैं. दिल्ली के अपराधियों में अब कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं बचा.”

Reported By: IANS, Edited By: Hindi Post Web Desk

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!