क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर ने गर्लफ्रैंड मिताली पारुलकर से की सगाई

Shardul Thakur gets engaged with Mitali Parulkar (1)

यह तस्वीर चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा ट्विटर पर साझा की गई

The Hindi Post

भारतीय खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रैंड मिताली पारुलकर से सगाई कर ली। अपने नज़दीकी रिश्तेदारों और दोस्तो की मौजूदगी में शार्दुल ने सगाई की। शार्दुल और पारुल दोनो बेहद खुश दिख रहे थे।

दोनो की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई है। यह तस्वीरें चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्विटर पर जारी की है। शार्दुल, आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते है।

यह तस्वीर चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा ट्विटर पर साझा की गई
यह तस्वीर चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा ट्विटर पर साझा की गई

शार्दुल ने अपनी होने वाली वाइफ के लिए, सगाई करने के बाद रोमांटिक अंदाज़ में कहा कि, ‘ मिताली आप जहां भी जाओगे, मुझे पाओगे.. ।’, इसपर वहां मौजूद गेस्ट खिलखिला कर हस पड़े।

शार्दुल मुंबई के रहने वाले है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शार्दुल लंबे समय से पारुल को डेट कर रहे थे।

ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि दोनों अगले साल शादी कर करेंगे।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!