बिग बॉस के घर से गिरफ्तार हुआ कंटेस्टेंट
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
बिग बॉस कन्नड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कन्नड़ बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट वर्थुर संतोष को बीच शो से गिरफ्तार कर लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, वर्थुर संतोष को टाइगर के नाखूनों से बनी पेंडेंट चेन पहनने पर वन विभाग ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि वन विभाग कल देर शाम बिग बॉस कन्नड़ के घर पहुंचा था. वन विभाग ने अधिकारियों को घर में भेजकर कंटेस्टेंट की चेन बाहर लाने को कहा.

जांच के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि कंटेस्टेंट की पेंडेंट चेन असली टाइगर के नाखूनों से बनी है. इसके बाद वन विभाग ने वर्थुर संतोष को उन्हें सौंपने के लिए कहा. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
फिलहाल वर्थुर संतोष से पूछताछ की जा रही है. उनके खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है. बता दे कि टाइगर के नाखून रखना कानून के खिलाफ है. टाइगर के पंजे न तो कोई बेच सकता है और न ही खरीद सकता है. लेकिन वर्थुर संतोष को लॉकेट पहने देखा गया जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई.
