सीएम आतिशी ने दिया इस्तीफा, इतने दिनों तक रहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

Atishi resigns as Delhi CM (1) (1)

Photo: Photo/Raj Niwas Delhi

The Hindi Post

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई है. चुनाव के नतीजों की घोषणा शनिवार (08 फरवरी) को हुई थी. आज यानि रविवार को आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.

दिल्ली की सीएम आतिशी आज सुबह करीब 11 बजे राज निवास पहुंची और अपना इस्तीफा दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंप दिया.

बता दें कि पिछले साल सितंबर में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी मुख्यमंत्री बनी थी. उन्होंने 21 सितंबर को शपथ ली थी. वह 141 दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री रही.

उल्लेखनीय है कि कभी 70 में से 67 और 70 में से 62 सीटें जीतने वाली AAP इस बार 22 सीटों पर सिमट गई है. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है और उसने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!