मंकीपॉक्स को लेकर क्या कहा भारत सरकार ने?

monkeypox-ga7fa86c35_640
The Hindi Post

नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि वह मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों नजर बनाए हुए है. साथ ही बीमारी के प्रसार को रोकने और इसे नियंत्रित करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में फिलहाल मंकीपॉक्स (एमपॉक्स) का कोई मामला नहीं है.

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में यह फैसला लिया गया कि सावधानी के तौर पर कुछ उपाय किए जाएं.

इसके तहत सभी हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर सतर्कता बढ़ाने की बात कही गई है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को एमपॉक्स को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था. इसी के मद्देनजर शनिवार को बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आकड़ों के अनुसार, 2022 के बाद से अब तक 116 देशों में मंकीपॉक्स के कुल 99,176 मामले दर्ज किए गए. इस बीमारी से पिछले दो सालों में 208 लोगों की मौत हुई है.

भारत में पिछले दो सालों में इसके कुल 30 मामले दर्ज किए जा चुके है. यहां मंकीपॉक्स का आखिरी केस मार्च 2024 में मिला था.

केंद्र ने कहा कि स्थिति की समीक्षा के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की एक बैठक आयोजित की जा चुकी है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!