रामलला की दर्शन अवधि में हुआ बदलाव

Ramlala Bharat Laxman Shatrughan

(फोटो: @ShriRamTeerth/ट्विटर)

The Hindi Post

अयोध्या: अयोध्या में भगवान रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है। यहां पर दर्शन का समय एक घंटा के लिए बढ़ाया गया है। अयोध्या में प्रथम पाली में दर्शन का समय एक घंटा बढ़ाया गया। अब प्रथम पाली में रामलला के दर्शन सुबह 7 बजे से 12 बजे तक हो सकेंगे।

यहां पर विश्राम के बाद दूसरी पाली में दो बजे से छह बजे तक दर्शन होते हैं। पहले प्रथम पाली में 7 बजे से 11 बजे तक दर्शन होते थे। राम मंदिर निर्माण की हलचलों की बीच यहां श्रद्घालुओं की आमद भी बढ़ गई है, जिसके कारण अयोध्या में भक्तों भीड़ देखी जा रही है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (कानून व्यवस्था) जेपी सिंह ने बताया कि राम मंदिर निर्माण की गतिविधियों के कारण श्रद्घालुओं की आमद भी बढ़ गई है जिसके कारण अयोध्या में भीड़ देखी जा रही है। कोरोना काल में जिला प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए आने वाले श्रद्घालुओं को रामलला का दर्शन करवा रही है।

राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण शनिवार व रविवार को लॉक डाउन के दिन केवल स्थानीय लोग ही राम लला का दर्शन करते हैं। यहां पर बाहर से आने वालों के लिए सिर्फ पांच दिन ही दर्शन सुलभ हो पाता है। इसी कारण पांच दिन काफी भीड़ होती है। पांच दिन तक बढ़ती भीड़ के कारण रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है। दर्शन के लिए बढ़ाया गया यह समय अग्रिम आदेश तक लागू रहेगा।

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!