जब ‘वीरू’ बन 60 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा सांड, फिर जो हुआ वो…., वीडियो वायरल

bull at water tank

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

जब ‘वीरू’ बन 60 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा सांड, फिर जो हुआ वो…., वीडियो वायरल

 

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के ददूनी गांव से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक सांड 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया और करीब 42 घंटे तक वहीं फंसा रहा. ग्रामीणों और प्रशासन ने कई बार उसे नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन असफल रहे.

भीड़ देखकर सांड नीचे आने से डर गया और वापस ऊपर चला गया. स्थिति गंभीर होने पर पुलिस, प्रशासन और पशुपालन विभाग ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. सांड को बेहोशी की दवा दी गई और क्रेन की मदद से सावधानीपूर्वक नीचे उतारा गया.

दो घंटे चले इस अभियान के बाद सांड सुरक्षित बचा लिया गया और गांव में मची हलचल शांत हो गई. यह घटना सभी के लिए हैरानी का कारण बनी कि आखिर सांड इतनी ऊंचाई पर पहुंचा कैसे.


हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!