खौफनाक वारदात: जिससे 18 साल पहले हुआ प्यार, उसी पत्नी की हत्या कर पति ने खुद भी दे दी जान
फोटो: आईएएनएस
खौफनाक वारदात: जिससे 18 साल पहले हुआ प्यार, उसी पत्नी की हत्या कर पति ने खुद भी दे दी जान
बेंगलुरु | बेंगलुरु के एचएएल थाना क्षेत्र के विभूतिपुरा में पति-पत्नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि 38 साल के ऑटो ड्राइवर ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद खुद की भी जान दे दी.
मरने वालों की पहचान राघवेंद्र और उनकी पत्नी 30 वर्षीय पत्नी श्रुति के तौर पर हुई है. पुलिस को शक है कि मंगलवार देर रात हुई इस दुखद घटना की वजह पारिवारिक झगड़ा था. पुलिस ने बताया कि राघवेंद्र ने बीयर की बोतल से पत्नी की हत्या करने के बाद घर के अंदर ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
इस जोड़े के दो बच्चे हैं जो अभी बेंगलुरु के पास दावणगेरे में अपने नाना-नानी के साथ रहते हैं. घटना के समय राघवेंद्र और श्रुति घर पर अकेले थे.
शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर श्रुति के रील्स (मोबाइल पर) देखने की आदत को लेकर झगड़ा होता था. पुलिस को शक है कि मंगलवार रात राघवेंद्र ने अपनी पत्नी को फोन पर रील्स देखते हुए पाया जिसके बाद उनके बीच बहस शुरू हो गई.
खबरों के मुताबिक, बहस बढ़ गई और राघवेंद्र ने कथित तौर पर बीयर की बोतल से श्रुति पर हमला कर दिया और फिर उसके पेट में चाकू घोंप दिया. बताया जा रहा है कि मौके पर ही श्रुति की मौत हो गई. बाद में राघवेंद्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
हालांकि रील्स देखने की आदत को झगड़े की एक संभावित वजह माना जा रहा है लेकिन पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की असली वजह और हालात का अभी पता नहीं चल पाया है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद हाल पुलिस उनके घर पहुंची और जांच-पड़ताल की. शवों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ले जाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
बताया जा रहा है कि दोनों करीब 18 साल पहले पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे और फिर परिजनों की रजामंदी से शादी कर ली थी. इसके बाद वे दावणगेरे से बेंगलुरु आकर विभूतिपुरा में रहने लगे थे. श्रुति एक अपार्टमेंट में काम करती थीं. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम और दोनों की मौत की असल वजहों की जांच कर रही है.
By IANS
अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.
