कस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की हत्या, हमलावरों ने 8 गोलियां मारीं

police bihar IANS Oct 15 (1) (1)

मौके पर जांच-पड़ताल करते पुलिस अधिकारी (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

कस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की हत्या, हमलावरों ने 8 गोलियां मारीं

 

आरा । बिहार के आरा में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने कस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई. परिवार के सदस्यों ने भू-माफियाओं पर हत्या करने का आरोप लगाया है.

यह घटना आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन कॉलेज गेट के समीप हुई. बताया गया कि मृतक को काफी करीब से आठ गोलियां मारी गई. छह गोली दाहिने पेट-सीने के पास, एक गोली बाईं तरफ सीने के पास और एक गोली बाईं ओर गर्दन में लगी. इस हमले में गंभीर रूप से घायल पूर्व अधिकारी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आरा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी 67 वर्षीय रामकुमार सिंह के रूप में हुई है. वह भागलपुर से 2015 में रिटायर हुए थे.

घटना के समय रामकुमार सिंह के पुत्र राजेश कुमार भी मौजूद थे लेकिन कार में छिप जाने के कारण उनकी जान बच गई. राजेश कुमार ने बताया कि वो अपने पिता के साथ हर रोज सुबह टहलने के लिए रमना मैदान जाते थे. अपराधियों की ओर से जब पापा को गोली मारी जा रही थी, उस समय मैं गाड़ी में बैठा हुआ था जिसके कारण मेरी जान बच गई.

बेटे राजेश कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के सिंगही मोड़ के समीप एक जमीन विवाद चल रहा है. उन्होंने कहा, “आरा के कुछ जमीन माफियाओं ने जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश की थी. इसके बाद पापा ने पुलिस को शिकायत दी थी. कई बार जानलेवा हमला भी हुआ था. आज सुबह-सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.”

By IANS

बिहार: आरा में कस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की हत्या, हमलावरों ने 8 गोलियां मारीं

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!