शादी समारोह में महिला के भेष में नाच रहा था युवक, मनचलों ने उसे सुनसान जगह पर ले जाने की कोशिश करी, विरोध करने पर मारी गोली, हुई मौत

POLICE VAN

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

शादी समारोह में महिला के भेष में नाच रहा था युवक, मनचलों ने उसे सुनसान जगह पर ले जाने की कोशिश करी, विरोध करने पर मारी गोली, हुई मौत

 

पटना | बिहार के गोपालगंज से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जिले में एक शादी समारोह के दौरान 32 साल के डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे जबरदस्ती स्टेज से ले जाने की कोशिश की थी और उसने इसका विरोध किया था.

कटैया पुलिस स्टेशन इलाके के पटोहवा गांव में गुरुवार देर रात वारदात को अंजाम दिया गया. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के महुआ पाटन गांव के रहने वाले सोनू गौड़ के तौर पर हुई है.

पुलिस और परफॉर्मिंग ग्रुप के सदस्यों के अनुसार, उत्तर प्रदेश से एक बारात महेंद्र कुशवाहा के घर आई थी जहां रामायण यादव द्वारा संचालित एक स्थानीय डांस-ड्रामा ग्रुप की ओर से डांस प्रोग्राम किया जा रहा था.

कई गाने पेश करने के बाद महिलाओं के भेष में डांस करने वाला सोनू स्टेज के पास आराम कर रहा था. तभी कुछ मनचले युवक उनके पास आए और एक और परफॉर्मेंस की मांग की. आरोप है कि इसके बाद उन युवकों ने सोनू को जबरन किसी सुनसान जगह पर ले जाने की कोशिश की.

जब सोनू ने विरोध किया तो उनमें से एक युवक ने बहुत करीब से उस पर गोली चला दी. गोली सोनू के पेट में लगी. घायल डांसर को अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

ग्रुप मैनेजर रामायण यादव ने बताया कि सोनू 2020 से ग्रुप से जुड़े था और लगभग सात साल से डांसर के तौर पर काम कर रहे थे. वह परिवार में अकेले कमाने वाले शख्स थे. उसके परिवार में तीन बच्चे और एक छोटा भाई है.

वारदात की पुष्टि कटैया पुलिस स्टेशन के एसएचओ अवधेश कुमार ने की. अवधेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा, “हमने जांच शुरू कर दी है और हत्या में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं.”

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं और जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एसएचओ ने कहा, “हमने इस मामले के चश्मदीद गवाह रामायण यादव के बयान पर एफआईआर दर्ज की है. हम मृतक के परिवार के सदस्यों का भी इंतजार कर रहे हैं.”

IANS

बिहार: गोपालगंज में शादी में डांस के दौरान डांसर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!