राष्ट्रपति ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जोर्जिया मेलोनी के लिए ऐसा क्या कहा कि छिड़ गया बड़ा विवाद ?, विदेश मंत्री ने अमेरिकी यात्रा रद्द की

Meloni and Trump Collage (2) (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

राष्ट्रपति ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जोर्जिया मेलोनी के लिए ऐसा क्या कहा कि छिड़ गया बड़ा विवाद ?, विदेश मंत्री ने अमेरिकी यात्रा रद्द की

 

रोम | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जोर्जिया मेलोनी पर की गई कथित विवादित टिप्पणी के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है. इस विवाद के विरोध में इटली के विदेश मंत्री और उप-प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी ने अपना आगामी अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है.

तजानी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री जोर्जिया मेलोनी के लिए राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा कहे गए अपमानजनक शब्द पूरे इटली का अपमान हैं. इसी वजह से मैंने 21 और 22 जून को होने वाली अपनी अमेरिका यात्रा रद्द करने का फैसला किया है.”

ट्रंप ने मेलोनी पर क्या कहा था?

एक इतालवी समाचार चैनल (La7) को दिए फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया था कि जोर्जिया मेलोनी ने हालिया कूटनीतिक शिखर सम्मेलन के दौरान उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए काफी मिन्नतें की थीं. ट्रंप ने कहा, “मेलोनी मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेताब थीं. शायद मैं ऐसा नहीं करता, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया. वह शायद खुश होंगी कि मैंने उनसे बात की, जबकि मैं इसके लिए बाध्य नहीं था.”

इसके अलावा ट्रंप ने ऊर्जा और प्रवासन (Immigration) के मुद्दों पर भी यूरोप की नीतियों को पूरी तरह फेल और ‘आपदा’ बताया.

इटली के नेताओं ने एकजुट होकर साधा निशाना

ट्रंप के इस बयान के बाद इटली के राजनीतिक हलकों में भारी आक्रोश है.

• समाचार एजेंसी एडनक्रोनोस (Adnkronos) के अनुसार, इतालवी सरकार के कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रधानमंत्री कार्यालय के अवर सचिव जियोवनबत्तीस्ता फज़ोलारी ने कहा कि ट्रंप के ऐसे बयान अमेरिकी और यूरोपीय महाद्वीप के ऐतिहासिक संबंधों को खराब कर रहे हैं. उन्होंने ट्रंप की टिप्पणियों को ‘बड़बोलापन” करार दिया.

• विपक्षी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सचिव लुइगी मरातितिन ने पीएम मेलोनी का समर्थन करते हुए इसे राष्ट्रीय गरिमा का मामला बताया. उन्होंने कहा, “जब कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष हमारे प्रधानमंत्री का अपमान करता है तो देश की राजनीति को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए.”

यूक्रेन और यूरोपीय संघ के मुद्दों पर बोलते हुए ट्रंप ने इंटरव्यू में केवल इतना कहा कि वे शांति चाहते हैं और यूरोपीय संघ में यूक्रेन को शामिल करने की प्रक्रिया में अमेरिका का कोई दखल नहीं है.

 

IANS/Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!