महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने वाला ऑटो चालक मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

Noida Auto Driver (1) (1)
The Hindi Post

नोएडा | नोएडा पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान एक ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया. ऑटो चालक पर आरोप है कि वह महिला सवारियों को अपनी ऑटो में बिठाकर सुनसान जगह ले जाता था और फिर दुष्कर्म करने का प्रयास करता था.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर के कब्जे से एक आटो, 1 तमंचा .315 बोर, नाल में फंसा 1 खोखा कारतूस 315 बोर, 1 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है.

पुलिस ने बताया कि थाना फेस 2 नोएडा पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान कुलेसरा की तरफ से आ रहे ऑटो को रुकने का इशारा किया गया जो नहीं रुका. उसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक का पीछा किया. ऑटो चालक मेन रोड से फूल मंडी सर्विस रोड से भागने लगा. आगे मोड़ पर ऑटो पुलिया से टकराकर रुक गया. तभी ऑटो चालक ने बाहर आकर पुलिस टीम पर फायरिंग की और भागने लगा.

Advertisement

पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया और जवाबी कार्यवाही कर दी जिसमें बदमाश कुलदीप उर्फ सोनू पैर में गोली लगने से घायल हो गया.

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है. पुलिस पूछताछ में पता चला है कि अभियुक्त कुलदीप उर्फ सोनू ने महिला सवारी को ऑटो में बैठा कर सुनसान स्थान पर ले जाकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया था. कुलदीप उर्फ सोनू कन्नौज का रहने वाला है और अभी फिलहाल वह सुतियाना थाना इकोटेक तृतीय में रह रहा था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!