किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला, हुई गंभीर रूप से घायल

Himani Sakhi (1) (1)
The Hindi Post

यूपी के प्रयागराज में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किन्नर अखाड़ा प्रमुख जगद्गुरु हिमांगी सखी के शिविर पर शनिवार रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया. आरोप है कि फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर आए हमलावरों ने शिविर में काफी अराजकता फैलाई. इससे वहां मौजूद लोग सहम गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया.

बता दें कि हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है. पुलिस हिमांगी सखी का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं. और जानकारी मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!