आर्यन खान को एनसीबी की कस्टडी में पढ़ने के लिए दी गई विज्ञान की किताबें: रिपोर्ट

Aryan Khan

आर्यन खान (फाइल फोटो | इंस्टाग्राम)

The Hindi Post

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन इस समय नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कस्टडी में हैं। मुंबई की एक कोर्ट ने आर्यन को नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कस्टडी में 7 अक्टूबर तक भेजा हैं।

आर्यन को कस्टडी में रहते हुए पढ़ने के लिए साइंस की बुक्स (किताबें) दी गई हैं। सूत्रों के हवाले से इंडिया टुडे ने प्रकाशित किया हैं कि आर्यन ने यह क़िताबें खुद ही पढ़ने के लिए मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ख़बर यह भी हैं की आर्यन की मां गौरी खान, नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई ऑफिस में बेटे को खिलाने के लिए बर्गर ले गई। वह इस उम्मीद में थी कि आर्यन इन बर्गर को खा लेगा लेकिन, अधिकारियों ने सुरक्षा का हवाला देकर, उनको ऐसा करने से रोक दिया।

आर्यन, अरबाज़ और मुनमुन धमेचा को कस्टडी में होते हुए, खाने में दाल चावल, सब्ज़ी पराठा आदि दिया जा रहा हैं। ब्यूरो के ऑफिस के पास के रेस्टोरेंट से तीनो को बिरयानी और पुलाव भी खाने में दिया गया।

 

हिन्दी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!