अमिताभ बच्चन ने कृति सेनन के साथ किया बॉलरूम डांस, याद आए कॉलेज के दिन, फ़ोटो हुई वायरल

Amitabh dances with Kriti Sanon

Photo Instagrammed By Amitabh Bachchan

The Hindi Post

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कृति सेनन ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को उनके कॉलेज के दिन याद दिला दिए। पर कृति ने ऐसा क्या किया कि बच्चन सहाब को कॉलेज लाइफ याद आ गई।

बात ऐसी है कि कौन बनेगा करोड़पति में शुक्रवार का एपिसोड फिल्मी हस्तियों के नाम होता हैं। इस एपिसोड में फ़िल्म सेलेब्रिटीज़, कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेते हैं।

इस बार के शुक्रवार के एपिसोड में कृति सेनन नज़र आने वाली हैं। इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर कृति सेनन के साथ  बॉलरूम डांस करते हुए फ़ोटो शेयर की हैं। चंद ही घंटों में यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस इसपर कमेंट कर रहे हैं।

इस फोटो में कृति लाल रंग की लंबी ड्रेस पहने हैं और बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। कृति और अमिताभ दोनो हंसते हुए नज़र आ रहे हैं। इस फ़ोटो पर अमिताभ ने कैप्शन लिखा कि, “लाल ड्रेस में खूबसूरत कृति सेनन के साथ बॉलरूम डांस करते हुए.. कॉलेज और कोलकाता के बीते दिनों की याद आ गई।”

अमिताभ बच्चन को कृति के साथ डांस करके अपने कॉलेज के दिन याद आ गए।

अमिताभ और कृति की इस फोटो को 12 घंटे में 8.26 लाख लोगो ने लाइक किया हैं। करीब 3,000 कमेंट भी आए है इस फोटो पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!