गणतंत्र दिवस पर अक्षय कुमार ने लॉन्च किया फौजी मोबाइल गेम
𝐏𝐢𝐜 𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭:𝐈𝐀𝐍𝐒
नई दिल्ली | बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर मोबाइल एक्शन गेम फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स (फौजी) के लॉन्च की घोषणा की। अक्षय ने एक एनिमेटेड ट्रेलर के साथ गेम का अनावरण किया। उन्होंने लिखा, “फौजी : फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स। दुश्मन का सामना करें, देश के लिए लड़ें, तिरंगे की रक्षा करें। भारत का सबसे प्रत्याशित एक्शन गेम, फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स : फौजी, आपको फ्रंटलाइन पर लेकर जाएगा। अपने मिशन की शुरुआत आज ही करें।”
Face the enemy. Fight for your country. Protect Our Flag. India’s most anticipated action game, Fearless and United Guards: FAU-G takes you to the frontlines and beyond! Start your mission today.
Download now: https://t.co/8cuWhoq2JJ#HappyRepublicDay #FAUG @BharatKeVeer pic.twitter.com/uH72H9W7TI— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 26, 2021
इस गेम को बैंगलुरू के स्टूडियो एनकोर गेम्स ने विकसित किया है, जिसमें खुद अक्षय का भी कॉन्सेप्ट शामिल है।
गेम को आखिरकार गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है, हालांकि इस बारे में अभी भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है कि आईओएस यूजर्स भी इसे डाउनलोड कर पाएंगे या नहीं। फिलहाल यह गेम सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के खेलने के लिए ही उपलब्ध है।
–आईएएनएस
