“..आखिरी समय में बनारस में रहा जाता है..” प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी दौरे पर अखिलेश का तंज, बीजेपी ने लिया आड़े हाथो
नई दिल्ली | वाराणसी और पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर अखिलेश यादव द्वारा दिए गए ‘आखिरी समय’ वाले बयान पर राजनीति तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने अखिलेश यादव के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है।
वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल ने अखिलेश के बयान को निंदनीय बताते हुए सवाल किया है कि क्या अखिलेश काशी की सूरत बिगाड़ने वाले औरंगजेब के साथ हैं।

क्या बोले थे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
एक पत्रकार ने जब अखिलेश यादव से सवाल किया कि बनारस में आज प्रधानमंत्री है और एक महीने का कार्यक्रम वहां रखे जा रहे है.. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने जवाब दिया, “बहुत अच्छी बात है.. एक नहीं दो, तीन महीने वही (वाराणसी) रहे, वो जगह रहने वाली है, आखिरी समय में वही रहा जाता है बनारस में|
Akhilesh Yadav: It is a good thing that PM is in Banaras.. ” Apne aakhiri samay mein wahi raha jata hai banaras mein “
Jinki mansikta aur actions Aurangzeb wali ho – unse yehi bhasha ki umeed hai… jo apne pita ki respect na kar paye woh kisi aur bade ki kya karenge! pic.twitter.com/shEoAdZwm7
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) December 13, 2021
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि 200-300 वर्षो बाद काशी में बड़ा बदलाव हो रहा है और पूरी दुनिया के हिंदू इसका स्वागत कर रहे हैं, लेकिन अखिलेश इस तरह का बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन सिर्फ इस वजह से किसी व्यक्ति के अंतिम क्षण के बारे में बोलना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह अखिलेश की मानसिकता को दिखाता है।

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अखिलेश यादव के बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि औरंगजेब ने काशी का जो रूप बिगाड़ा था, उसे सुधारा गया है और आज काशी का भव्य स्वरूप निखर कर सामने आया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में जो बयान दिया है वो निंदनीय है और उन्हें यह बताना चाहिए कि क्या वो औरंगजेब के साथ हैं।
आईएएनएस
