हरदोई में अखिलेश यादव का काफिला हुआ हादसे का शिकार, 6 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Akhilesh Yadav Jan 29 (1)

File Photo

The Hindi Post

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला शुक्रवार दोपहर को हादसे का शिकार को गया. हरदोई (यूपी) में उनके काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गई. इस घटना में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोगों को चोटें भी आई है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. गनीमत यह रही कि इस घटना में अखिलेश यादव बाल-बाल बच गए. दरअसल, अखिलेश की गाड़ी के पीछे चल रही गाड़ियों की आपस में टक्कर हुई थी.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब अखिलेश, हरपालपुर थाना क्षेत्र के बैठापुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. घटना मल्लावां कोतवाली के अंतर्गत उन्नाव-हरदोई रोड पर हुआ. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में क्षतिग्रस्त गाड़ियों को देखा जा सकता है. मौके पर एम्बुलेंस भी नजर रही है. घायलों को सीएचसी भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री की फ्लीट तो आगे निकल गई. पर काफिले में शामिल एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से इसके पीछे चल रही गाड़ियां आपस में भिड़ गई. दुर्घटना में घायल होने वालों को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहार निकाला और एम्बुलेंस से CHC लेकर जाया गया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!