सरकारी अधिकारियों पर की थी फायरिंग, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई, आलीशान कोठी पर चलाया बुलडोजर

Bulldozer action Indore (1) (1)
The Hindi Post

इंदौर । मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में प्रशासनिक अमले पर फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने फायरिंग करने वाले आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चला दिया है.

पिछले दिनों अतिक्रमण हटाने गए नायब तहसीलदार और पटवारी पर कब्जाधारियों ने फायरिंग कर दी थी. इस फायरिंग में दोनों कर्मचारी बाल-बाल बचे थे.

इस घटना के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आया और रविवार को आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई. साथ ही प्रशासन ने फायरिंग करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई की है.

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था. उसके बाद से प्रशासन इस घटना में शामिल लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है.

अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी अमले पर हुई फायरिंग के बाद विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से भी गंभीर आरोप लगाए गए थे. हालांकि, अब प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई करके अपराधियों को संदेश दिया है.

बता दे कि राज्य में समाज विरोधी गतिविधियों में सक्रिय लोगों के खिलाफ प्रशासनिक तौर पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. अनैतिक कार्यों में लगे या दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के अतिक्रमणों पर भी बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई की जा चुकी है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!