एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के साथी कलाकार शेजान खान हुए गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Tunisha Sharma C (1) (1)

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने शनिवार को कथित तौर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. वो केवल 20 साल की थी. उनकी मौत से हर किसी को शॉक लगा हैं. परिवार और फैंस विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि तुनिशा अब इस दुनिया में नहीं हैं.

पुलिस ने तुनिशा के सह-अभिनेता शेजान को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार किया हैं.

तुनिशा कथित तौर पर शीजान खान के साथ रिलेशन में थी. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शेजान ने तुनिशा से नाता तोड़ लिया था. इस बात से कथित तौर पर परेशान होकर तुनिशा ने आत्महत्या करने जैसा कदम उठा लिया. हालांकि, इस मामले में पुलिस की जांच जारी हैं.

मुंबई के जेजे अस्पताल में तुनिशा शर्मा का पोस्टमॉर्टम किया गया. पोस्टमॉर्टम के दौरान 4-5 डॉक्टरों की टीम मौजूद थी.

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, शव आज परिवार को सौंप दिया जाएगा और 26 दिसंबर को अंतिम संस्कार किया जाएगा.

तुनिशा बाल कलाकार थी. उन्होंने कैटरीना कैफ और विद्या बालन जैसे सितारों के साथ स्क्रीन साझा की थी. तुनिशा ने फिल्म फितूर से अपने कैरियर की शुरुआत की थी. उन्होंने विद्या बालन के साथ फिल्म कहानी-2 में भी काम किया था.

उन्होंने इंटरनेट वाला लव, गायब, शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह, जैसे टीवी शोज में काम  किया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!