दिग्गज पंजाबी अभिनेत्री दलजीत कौर का निधन

Daljeet Kaur passes away (1) (1)

Photo: Instagram/Neeru Bajwa

The Hindi Post

मशहूर पंजाबी अदाकारा दलजीत कौर अब हमारे बीच में नहीं है. उनका 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया. हालांकि, दलजीत कौर के निधन का सही कारण अभी पता नहीं चला है. वो लंबे समय से बीमार थी और उनका इलाज चल रहा था.

रिपोर्ट्स के अनुसार, दलजीत कौर ने गुरुवार को पंजाब के रायकोट में अंतिम सांस ली.

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की ‘हेमा मालिनी’ के नाम से मशहूर दलजीत कौर ने ‘दाज’, ‘गिद्दा’, ‘पुट जट्टं दे’, ‘रूप शकीनां दा’, ‘इश्क निमाना’, ‘लाजो’, ‘बटवारा’, ‘पटोला’, ‘जग्गा डाकू’ सहित अन्य फिल्मों में काम किया था.

उनके निधन के बाद, कई फिल्मी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है.

गायक मीका सिंह ने ट्वीट किया, “खूबसूरत अभिनेत्री, पंजाब की लीजेंड #दलजीतकौर हमें अपनी खूबसूरत यादों के साथ छोड़ गई हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!