सौरव दास और आशुतोष रांका को भेजा गया जेल, अभिजीत दीपके ने दी प्रतिक्रिया
सौरव दास और आशुतोष रांका को भेजा गया जेल, अभिजीत दीपके ने दी प्रतिक्रिया
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पार्टी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर कड़े सवाल उठाए हैं. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए पूछा कि दोनों की गलती क्या थी. दिपके ने कहा, “क्या जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने की कोशिश करना कोई गुनाह है?”
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की और पूरी कार्रवाई को गलत करार दिया. वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए निजी बॉन्ड (पीस बॉन्ड) भरवाकर पार्टी नेता अजिंक्य शिंदे को रिहा कर दिया है.
उन्होंने लिखा, “आशू और सौरव को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उनकी गलती क्या थी? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना. नरेंद्र मोदी, थोड़ी हिम्मत दिखाइए. अगर आप असहमति की आवाज को दबाने पर इतने ही आमादा हैं, तो इन कायरतापूर्ण हथकंडों के पीछे छिपने के बजाय आधिकारिक तौर पर आपातकाल (इमरजेंसी) घोषित करने का साहस दिखाइए.”
हिंदी पोस्ट डॉट इन
