पहली बार अपने सास-ससुर से मिले हार्दिक पंड्या, शेयर किया मजेदार विडियो

Hardik meets mother and father in law (1)
The Hindi Post

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी सास-ससुर से मुलाकात करते दिखाई दे रहे है। यह वीडियो हार्दिक ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

इस वीडियो के कैप्शन में हार्दिक ने लिखा, “वीडियो और फोन कॉल्स के बाद व्यक्तिगत रूप से मिला, पहली बार नेट्स (पत्नी नताशा) की फैमिली से मिलकर बहुत अच्छा लगा। ऐसे मोमेंट्स के लिए आभारी हूं।”

वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पहले अपनी सास से मिलते है और फिर उनकी मुलाकात अपने ससुर से होती है। हार्दिक के सास और ससुर उनसे मिल कर बेहद खुश नजर आ रहे है। हार्दिक की सास तो उनसे गले लग कर मिलती है। सब बेहद खुश दिख रहे है।

हार्दिक की पत्नी नताशा, सर्बिया की रहने वाली है। साल 2020 में हार्दिक और नताशा की शादी हुई थी।

क्रिकेट की बात करे तो हार्दिक इस समय सुर्खियों में है। वो फॉर्म में चल रहे है और बैट और बॉल दोनों से बढ़िया प्रदर्शन कर रहे है।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!