कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक को बाउंसर ने लोहे की रॉड से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल

Noida September 21 (1)
The Hindi Post

नोएडा | नोएडा में हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मारपीट के वीडियो में यथार्थ अस्पताल के बाहर पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में युवक को वहां मौजूद अस्पताल के बाउंसर ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और अब यह वीडियो वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि अस्पताल के बाउंसर और गार्ड्स ने अस्पताल में आए युवक को लोहे की रॉड से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इस मामले में फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करने की बात कह रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक मामूली विवाद में युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया है. बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी कार अस्पताल के बाहर खड़ी गाड़ियों के साथ पार्किंग में लगा दी थी. जिसके बाद वहां खड़े गार्ड्स ने उन्हें ऐसा करने से मना किया. इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और फिर अस्पताल के अंदर से आए कुछ बाउंसरों और गार्डों ने युवकों को लोहे की रॉड से दौड़ा दौड़ा कर पीटा.

 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना नोएडा सेक्टर 110 सेक्टर की है. इस मामले में थाना फेज 2 पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करने की बात की है और कार्रवाई करने की भी बात की है. इस मामले में जब अस्पताल के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!