केदारनाथ आकर हुक्का पार्टी कर रहे थे हरियाणा-पंजाब के लड़के, पुलिस ने करी कार्रवाई

Uttarakhand Kedarnath me pe rahe they hukka

फोटो: ट्विटर/उत्तराखंड पुलिस

The Hindi Post

रुद्रप्रयाग | केदारनाथ धाम में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों से हुक्का पीकर हुड़दंग मचाने वालों की कमी नहीं है।

केदारनाथ धाम की पवित्रता और वहां की शांति को भंग करने में बाहर से आने वाले जवान युवकों का बड़ा हाथ है। वहीं धाम की मर्यादा और नियमों को भूलकर हुक्का पीकर हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ले रही है। ऑपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस हुक्का पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है। अब उत्तराखंड पुलिस ने केदारनाथ धाम में हुक्का पी रहे हरियाणा और पंजाब के चार युवकों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनका चालान काटा है। हुक्का पीने के आरोप में जिन चार युवकों का चालान काटा गया है उनमें हरियाणा के अमृत, राजनाथ एवं मनदीप और पंजाब के गुरमीत शामिल हैं।

Mobile Guru

इसी के साथ पुलिस ने उनको चेतावनी देते हुए धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने की अपील भी की है। दरअसल उत्तराखंड पुलिस केदारनाथ धाम में हुक्का पीने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। अब तक दो बार हुक्का पीते युवकों को पकड़ कर उनका चालान काटा गया है।

पुलिस का कहना है कि केदारनाथ धाम की पवित्रता और यहां की धार्मिक मर्यादा को बनाए रखने के लिए लोगों के लिए कुछ जरूरी नियम बनाए गए हैं। पुलिस ने तीर्थयात्रियों से केदारनाथ धाम में मर्यादा बनाने की अपील की है। वहीं पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि केदारनाथ धाम में शांति बनाए रखने के लिए ऑपरेशन मर्यादा के तहत हुक्का पीने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और केदारनाथ धाम में किसी को भी हुक्का, बीड़ी, तंबाकू, चिलम इत्यादि पीने की अनुमति नहीं है।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!