उपचुनाव 2022: रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने कब्जा किया, आजम खान के करीबी असीम राजा को मिली हार

Ghanshyam Singh Lodhi
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में आया है। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आसिम रजा को 42,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया है।

रामपुर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान का गढ़ माना जाता है। भाजपा ने यहां उलट फेर कर दिया है। समाजवादी पार्टी के गढ़ में भाजपा ने सेंध लगा दी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर सीट से आजम खान चुनाव जीते थे और सांसद बन गए थे। इसके बाद 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आजम खान चुनाव लड़े और जीत हासिल की।

Mobile Guru

विधायक बनने के बाद आजम ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था। इससे रामपुर की सीट खाली हो गई थी। इसलिए इस सीट पर चुनाव आयोग को उपचुनाव करवाना पड़ा। उपचुनाव में आजम ने अपने करीबी असीम राजा को इस सीट पर उतारा था। उनके लिए प्रचार भी किया था। 23 जून को यहां पर वोट पड़े थे और वोटों की गिनती आज हुई, जिसमें भाजपा के घनश्याम लोधी की जीत हुई और असीम राजा को हार का मुंह देखना पड़ा।

इस हार से समाजवादी पार्टी को झटका लग गया है क्योंकि 2019 से लेकर इस साल मार्च तक रामपुर की लोकसभा सीट सपा के कब्जे में थी। और अब यह सीट भाजपा के पाले में चली गई है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!