राहुल गांधी के वायनाड ऑफिस में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, वीडियो आया सामने

Rahul Gandhi office vandalised in Wayanad (1)
The Hindi Post

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वायनाड स्थित ऑफिस में शुक्रवार को स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता घुस आए और जमकर तोड़फोड़ की. उनके ऑफिस में मौजूद सामान को नुकसान पहुंचाया.

केरल में सत्तारूढ़ माकपा की छात्र इकाई है एसएफआई.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ऑफिस में काम करने वाले स्टाफ के साथ भी मारपीट की गई। कांग्रेस ने घटना के वीडियो साझा किए है. कांग्रेस के वायनाड जिला अध्यक्ष एन.डी. अप्पाचेन ने कहा कि गांधी के कार्यालय में एक स्टाफ सदस्य को पीटा गया.

इन वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ प्रदर्शनकारी ऑफिस की खिड़की की तरफ से अंदर घुसने का प्रयास कर रहे है.

प्रदर्शनकारी पर्यावरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों के ‘बफर जोन’ के मुद्दे पर राहुल के कथित रूप से कार्रवाई करने में विफल रहने पर नाराज हैं.

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल वो जगह है जहा लोग लोकतांत्रिक तरीके से तो विरोध जता सकते है पर किसी भी कारण से यह हिंसात्मक नही हो सकती। जिन लोगों ने कानून अपने हाथ लिया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!