सीएम योगी के ऑफिस अकाउंट के बाद अब यूपी सरकार का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हुआ हैक
सीएम योगी के ऑफिस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद अब हैकर्स ने यूपी सरकार का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया है. आज लगभग 11 बजे के करीब @UPGovt से कई अजीबोगरीब ट्वीट किया गए. इससे पहले CM Office का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था.
@UPGovt ट्विटर अकाउंट को फिलहाल बहाल कर लिया गया है. इस अकाउंट पर अब सब सामान्य दिख रहा है.
इसके अलावा एक अन्य ट्विटर अकाउंट – @InfoUPFactCheck को भी हैक कर लिया गया है. हैकर ने इस अकाउंट की प्रोफाइल फोटो हटा दी है. बैकग्राउंड में भी की फोटो नहीं दिख रही है. इस अकाउंट को अभी बहाल होना अभी बाकी है.

@InfoUPFactCheck को हैक करने के बाद हैकर ने इंग्लिश भाषा में एक ट्वीट किया और उसको पिन कर दिया. नीचे देखे हैकर द्वारा किया गया बदलाव.
In celebration for the reveal of the Beanz Official Collection, we have opened up an airdrop to all active NFT traders in the community for the next 24 hours! Claim Your Beanz
http://beanz.army Take the red bean fren 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
