सीएम योगी के ऑफिस अकाउंट के बाद अब यूपी सरकार का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

Govt Of UP Twitter Account Hacked (1)
The Hindi Post

सीएम योगी के ऑफिस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद अब हैकर्स ने यूपी सरकार का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया है. आज लगभग 11 बजे के करीब @UPGovt से कई अजीबोगरीब ट्वीट किया गए. इससे पहले CM Office का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था.

@UPGovt ट्विटर अकाउंट को फिलहाल बहाल कर लिया गया है. इस अकाउंट पर अब सब सामान्य दिख रहा है.

इसके अलावा एक अन्य ट्विटर अकाउंट – @InfoUPFactCheck को भी हैक कर लिया गया है. हैकर ने इस अकाउंट की प्रोफाइल फोटो हटा दी है. बैकग्राउंड में भी की फोटो नहीं दिख रही है. इस अकाउंट को अभी बहाल होना अभी बाकी है.

Info Uttar Pradesh Fact Check Account Hacked

@InfoUPFactCheck को हैक करने के बाद हैकर ने इंग्लिश भाषा में एक ट्वीट किया और उसको पिन कर दिया. नीचे देखे हैकर द्वारा किया गया बदलाव.

In celebration for the reveal of the Beanz Official Collection, we have opened up an airdrop to all active NFT traders in the community for the next 24 hours! Claim Your Beanz 🔗 http://beanz.army Take the red bean fren 🉐

Info UP Face Check Account Hacked

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!