महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी कप्तानी, रविन्द्र जडेजा होंगे चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान
फाइल फोटो : इंस्टाग्राम
आईपीएल में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। अब उनकी जगह आल-राउंडर रविन्द्र जडेजा कप्तानी करेंगे। धोनी हालांकि टीम में शामिल रहेंगे।
📑 Official Statement 📑#WhistlePodu #Yellove 💛🦁 @msdhoni @imjadeja
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 24, 2022
चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने धोनी के हवाले से कहा कि क्योंकि वह अब कप्तानी नहीं करेंगे, हमने यह तय किया है रविंद्र जडेजा टीम को लीड करेंगे। जडेजा ऐसे केवल तीसरे प्लेयर है जो चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि धोनी टीम में बने रहेंगे।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
