जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद
फोटो: आईएएनएस (प्रतीकात्मक फोटो)
श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शुक्रवार को आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए । पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने बांदीपोरा शहर के गुलशन चौक इलाके में दोपहर में एक पुलिस दल पर गोलीबारी की।
एक सूत्र ने कहा, “इस हमले में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।”
तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।
आईएएनएस
