महिला सांसदों के साथ सेल्फी पोस्ट करने पर ट्रोल हुए शशि थरूर, मांगी माफी

Shashi Tharoor

यह फोटो कांग्रेस संसद शशि थरूर द्वारा ट्वीट की गई

The Hindi Post

नई दिल्ली | कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन अपनी तस्वीर पोस्ट करने के बाद माफी मांगी। थरूर ने तृणमूल की नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती, कांग्रेस की परनीत कौर और जोथिमन सेनिमलाई, राकांपा की सुप्रिया सुले और द्रमुक की थमिझाची थंगापांडियन सहित छह महिला सांसदों के साथ एक सेल्फी पोस्ट की और लिखा, “कौन कहता है कि लोकसभा काम करने के लिए आकर्षक जगह नहीं है? आज सुबह छह साथी सांसदों के साथ।”

इस ट्वीट को पोस्ट करने के तुरंत बाद, थरूर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक आलोचना का सामना करना पड़ा।

बाद में थरूर ने कहा, “सेल्फी (महिला सांसदों की पहल पर) मजाक में ली गई थी, और उन्होंने ही मुझे उसी भावना से ट्वीट करने के लिए कहा था। मुझे खेद है कि कुछ लोग नाराज हैं।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!