14 फुट लंबे अज़गर ने बस से किया 250 किलोमीटर का सफर, यात्रियों को पता चला तो मची खलबली

Python travels in bus to Mumbai from Udaipur

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

एक अजीबोगरीब घटना में एक 14 फुट लंबा अजगर, प्राइवेट बस में 250 किलोमीटर का सफर करके उदयपुर से अहमदाबाद पहुँच गया। बस में यात्री सवार थे जो उदयपुर से मुंबई की यात्रा कर रहे थे।

यात्रियों को बस में अजगर होने की जानकरी नही थी। जब बस अहमदाबाद में एक ढाबे पर रुकी, तो एक यात्री की नज़र इस अजगर पर पड़ी। इतने बड़े अजगर को देख कर यात्री सकपका गया। उसने शोर मचाया और अन्य यात्रियों को सूचित किया।

अजगर बस के अंदर छुप कर बैठ था। पर किसी को यह नही पता चल पाया गया कि यह अजगर बस के अंदर आया कहा से।

विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी समय के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। एक-एक करके सभी यात्री बस से उतर गए। फिर कुछ युवा पैसेंजर ने तय किया कि अजगर को पकड़ा जाए।

कुछ आधे घंटे की मशक्कत के बाद, अजगर को बस से बाहर निकालने में सफलता मिली। उसको बाद में पास के जंगल मे छोड़ दिया गया। उस समय यह पता चला कि अजगर 14 फुट लंबा है।

इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस पूरे घटनाक्रम का यात्रियों ने ही वीडियो बना लिया जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा माना जा रहा है कि बस के उदयपुर से निकलने से पहले ही यह अज़गर इस बस के अंदर आ गया था और सीट के नीचे छुप गया था।

हैरानी की बात यह है कि अज़गर की मौजूदगी के बारे में यात्रियों को पता ही नही चला, जबकि वह 250 किलोमीटर यात्रा करके अहमदाबाद पहुँच गया। लोगो ने कहा कि इस अज़गर ने कोई हरकत नही की इसलिए इसके यहा होने का आभास ही नही हुआ।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!