राहुल द्रविड़ मेरी पहली मोहब्बत: रिचा चड्ढा

Richa Chadha (2)

फोटो: ऋचा चड्ढा के इंस्टाग्राम अकाउंट से

The Hindi Post

एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने बताया कि राहुल द्रविड़ उनकी पहली मोहब्बत थे। रिचा ने कहा कि उनको राहुल द्रविड़ को खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगता था और जब उन्होंने खेलना बंद कर दिया तब मैंने भी क्रिकेट को फॉलो करना बंद कर दिया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, रिचा ने कहा कि, “मैं पहले क्रिकेट की बड़ी फैन नही थी पर मेरा भाई क्रिकेट खेलता था। एक समय था जब मैं टीवी पर गेम (क्रिकेट) देखती थी। मुझे राहुल द्रविड़ को खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगता था। जब उन्होंने खेलना बंद कर दिया तब मैंने भी क्रिकेट को फॉलो करना बंद कर दिया था। मेरी पहली मोहब्बत है राहुल द्रविड़।”

रिचा ने आगे कहा कि अब जब राहुल द्रविड़, इंडियन क्रिकेट टीम के कोच बन गए है, मैं अब फिर से गेम (क्रिकेट) को फॉलो करना शुरू करूंगी।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!