पत्नी को मध्य प्रदेश के इस शख्स ने तोहफ़े में दिया ताज महल जैसा दिखने वाला घर

Man gifts his wife house like Taj Mahal in Madhya Pradesh

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के रहने वाले आनंद प्रकाश चोकसी ने अपनी पत्नी को ताज महल जैसे दिखने वाला, एक चार कमरे का घर, तोहफ़े में दिया है।

खास बात यह है कि यह मकान, ताज महल के जैसे नज़र आता है। इसकी तस्वीरे वायरल हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मकान को बनाने में तीन साल का वक़्त लगा। इस खास मकान को बनाने के लिए, आनंद ने पश्चिम बंगाल से कारीगर बुलवाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मकान का गुम्बद 29 फ़ीट ऊंचा है। इसमें मुंबई से आकर कारीगरों ने लड़की का सामान बनाया था। इसका फर्श मकराना पत्थर से बनाया गया है।

चार बैडरूम के अलावा, इस घर में, एक लाइब्रेरी और एक ध्यान लगाने के लिए भी कक्ष है।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, आनंद हमेशा से यही अपने से प्रशन करता था कि ताज महल उसके शहर में क्यों नही है जबकि शाहजहां की पत्नी मुमताज़ की मृत्यु यही (मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में) हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!