लड़की ने पिता की हत्या करवाई, लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Dead Body

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

बेंगलुरु | कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक किशोरी और उसके तीन नाबालिग दोस्तों को हिरासत में लिया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। इस मामले ने तब मोड़ आया जब लड़की ने बताया कि उसने अपने पिता को मारने के लिए अपने दोस्तों की मदद ली थी क्योंकि वह उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे। येलहंका न्यूटाउन पुलिस आगे की जांच कर रही है और लड़की के बयानों की पुष्टि कर रही है।

बदमाशों ने 45 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार तड़के उसके आवास में घुसकर हत्या कर दी। इस घटना ने शहर को झकझोर कर रख दिया, क्योंकि दीपक की दो बेटियों के सामने ही हत्या की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह व्यक्ति बिहार का रहने वाला था और बेंगलुरु में जीकेवीके परिसर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता था। एक बेटी प्राईवेट कॉलेज में पढ़ती है और दूसरी कक्षा 4 में है।

उस व्यक्ति की दो पत्नियां है और उसकी पहली पत्नी बिहार में रहती है। दूसरी पत्नी कलबुर्गी (कर्नाटक) की थी और इस विवाह से उसकी दो बेटियां थीं।

पुलिस ने कहा कि वह शख्स कथित तौर पर अपनी पहली बेटी का यौन उत्पीड़न करता था। यह बात लड़की ने अपनी मां को बताई और इस बात को लेकर पति-पत्नी में मारपीट भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह बात छात्रा ने कॉलेज में अपने दोस्तों से शेयर की थी। घटना वाले दिन सोमवार की तड़के मृतक ने फिर से नशे की हालत में उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। लड़की ने अपने दोस्त से फोन पर संपर्क किया और मदद मांगी। उसके दोस्त चार अन्य लोगों के साथ आया और दीपक पर हमला किया और उसे मार डाला।

पुलिस दूसरे आरोपित की तलाश कर रही है। आगे की जांच जारी है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!