टी20 विश्व कप : भारत ने नामीबिया को 9 विकेट से हराया

Virat Kohli

Photo: ICC | Twitter

The Hindi Post

अबू धाबी | रोहित शर्मा (56) की धुआंधार बल्लेबाजी की वजह से सोमवार को आईसीसी टी20 विश्व में यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने नामीबिया को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए थे।

इसके जवाब में, भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 15.2 ओवरों में ही लक्ष्य को पूरा कर लिया। सलामी बल्लेबाज रोहित और केएल राहुल ने 59 गेंदों में 86 रनों की एक बार फिर शानदार साझेदारी की। नामीबिया की ओर से जेन फ्रिलिंक को एक विकेट मिला।

भारत सेमीफइनल में पहुंचने में तो सफल नहीं हुआ पर अंकतालिका में तीसरे नंबर पर रहा। यह भारत के टी20 के  कप्तान के तौर पर विराट कोहली और मुख्य कोच के रूप में रवि शास्त्री का आखिरी मैच में था

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!