मुख्य कोच के तौर पर अपने आखिरी मैच के बाद विराट कोहली से गले मिले रवि शास्त्री, दोनों हुए भावुक

Ravi Shastri Virat Kohli Hug

फोटो क्रेडिट: ट्विटर

The Hindi Post

भारत के मुख्य कोच के तौर पर अपने आखिरी मैच के बाद रवि शास्त्री ने विराट कोहली को गले लगा लिया। इसकी तस्वीरें वायरल हो गई है।

भारत ने सोमवार को दुबई में खेले गए अंतिम ग्रुप मैच में नामीबिया को 9 विकेट से हरा दिया। 6 अंक अर्जित कर, भारतीय टीम, टी20 वर्ल्ड कप में तीसरे नंबर पर रही।

मैच खत्म होते ही, भावुक नज़र आ रहे रवि शास्त्री ने विराट कोहली को गले लगा लिया। कोहली ने भी शास्त्री की पीठ थपथपाई। कोहली भी भावुक देखे।

 

 

 

 


View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

बोलिंग कोच भारत अरुण ने भी विराट कोहली को गले लगाया और दोनों कुछ पल के लिए भावुक नज़र आए।

रवि शास्त्री की तरह, विराट कोहली का भी टी20 में कप्तान के तौर पर यह आखिरी मैच था। विराट ने हाल में ही घोषणा की थी कि वह टी20 की कप्तानी छोड़ देंगे।

अब मुख्य कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ जिम्मेदारी संभालेंगे।

ट्विटर पर भारतीय क्रिकेट फैंस ने लिखा कि रवि शास्त्री और विराट कोहली के युग का अंत हो गया।

 

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!