भारत के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद विराट कोहली का 9 साल पुराना ट्वीट हो रहा वायरल

Virat-Kohli-1

𝐏𝐢𝐜 𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭:𝐓𝐰𝐢𝐭𝐭𝐞𝐫/@𝐁𝐂𝐂𝐈

The Hindi Post

टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के हारते ही भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया। इसके बाद विराट कोहली का एक 9 साल पहले का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लिखा था, “कल घर जा रहा हूं, अच्छा नही लग रहा”

पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ने इस ट्वीट के माध्यम से विराट कोहली को ट्रोल किया।

विराट ने यह ट्वीट 20 मार्च 2012 को किया था।

2012 के बाद यह पहली बार है जब भारतीय टीम ICC आयोजित किसी इवेंट के सेमीफाइनल में नही पहुँच पाई।

टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने आलोचना की है। कपिल देव, मदन लाल ने भारतीय टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताई। कपिल देव ने तो यहां तक कह डाला कि “जब खिलाड़ी देश के लिए खेलने से ज़्यादा आईपीएल खेलने पर ध्यान देंगे तो क्या कह सकते है।”

भारतीय टीम अपने पिछले मुक़ाबलों  – स्कॉटलैंड और अफगानिस्तान से तो जीत गई पर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में असमर्थ रही।

नामीबिया के साथ आज भारत का अंतिम ग्रुप मैच हो रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला किया है।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!