सोनिया की सेहत में ‘संतोषजनक सुधार’ : अस्पताल

Sonia-Gandhi_607x480

(फाइल फोटो/ट्विटर)

The Hindi Post

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत में अब संतोषजनक सुधार हो रहा है। यह जानकारी सर गंगाराम अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में शुक्रवार को दी गई। अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट डॉ. डी.एस. राणा ने कहा, “श्रीमति सोनिया गांधी को कल शाम सात बजे सर गंगा राम में भर्ती करवाया गया था। उनकी जांच की जा रही है। उनके स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार हो रहा है।”

राणा ने गुरुवार को बताया था कि सोनिया गांधी को रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

गुरुवार को ही, सोनिया ने पार्टी के राज्यसभा सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की थी और यह बैठक तीन घंटे से ज्याद देर तक चली थी। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक हालात पर सभी सांसदों की बात सुनी थी।

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!