Sunday, 29 November 2026
बड़ी खबरें

संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले सपा ने लिया बड़ा फैसला, सभी सांसदों के लिए जारी हुआ यह सख्त फरमान

The Hindi Post

संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले सपा ने लिया बड़ा फैसला, सभी सांसदों के लिए जारी हुआ यह सख्त फरमान

 

नई दिल्ली | समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार (30 नवंबर) से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र के लिए अपने सभी लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का ‘व्हिप’ जारी किया है. पार्टी ने सभी सांसदों को सत्र के दौरान सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और परिसीमन से जुड़े विधेयकों के विरोध में मतदान करने का निर्देश दिया है.

सपा के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव द्वारा जारी इस व्हिप में कहा गया है, “सोमवार, दिनांक 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र शुरू हो रहा है जो बृहस्पतिवार 3 दिसंबर तक प्रस्तावित है. सत्र में सरकार संविधान (एक सौ बत्तीसवां संशोधन) विधेयक 2026, परिसीमन (दूसरा) विधेयक 2026 और संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) दूसरा विधेयक 2026 ला रही है. अतः लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि सत्र के दौरान पूरा समय सदन में रहें और मतदान के समय विधेयक के विरोध में मतदान करें.”

बता दें कि संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में संशोधित परिसीमन विधेयक-2026 पेश करेंगे.

इससे पहले, शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक में बदलावों को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भाजपा के लिए चुनाव ही सब कुछ है, देश नहीं. इसीलिए उन्हें देश की सीमाओं की नहीं, बल्कि लोकसभा क्षेत्रों की सीमाओं की चिंता है.”

अखिलेश यादव ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “जब भाजपा की जमीन ही नहीं बची है, तो लोकसभा की गिनती बढ़ा ले या उसकी सीमाओं में हेरफेर कर ले, भाजपा को कुछ भी हासिल नहीं होगा. देश के किसान, मजदूर, व्यापारी हों या युवा, महिला, मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा-दैनिककर्मी सब भाजपा के खिलाफ हैं. भाजपा के अपने लोगों ने ही जब भाजपा के झंडे हटा लिए हैं तो अब परिसीमन की कोई भी जोड़-तोड़ या चुनावी तंत्र की कोई भी घपले-घोटालेबाजी काम नहीं आने वाली है.”

सपा प्रमुख ने आगे लिखा, “भाजपा भी जानती है कि ‘परिसीमन’ से उसे कुछ भी हासिल नहीं होगा, वह विशेष सत्र ‘परिसीमन’ के लिए नहीं, कुछ दिनों के लिए मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बुला रही है. हम फिर दोहरा रहे हैं कि ‘परिसीमन’ भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा.”

 

समाजवादी पार्टी ने परिसीमन विधेयक का विरोध करने के लिए अपने सांसदों को जारी किया व्हिप


The Hindi Post

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

error: Content is protected !!