“…..कभी भी रोक नहीं पाएंगे, सिर्फ…”, महिला आरक्षण को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा बयान, क्या बोले ?
नई दिल्ली | संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक लाने की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वे ‘नारी शक्ति’ से किए वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हमारा हौसला भी बुलंद है, हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार दोपहर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “हमने अपनी ‘नारी शक्ति’ से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
इसके साथ ही, पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर अपना एक पुराना वीडियो भी शेयर किए। इस वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, “नारीशक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है। वर्षों से मैं भी इसके लिए प्रयास करने वालों में से एक हूं। कितनी ही महिलाएं ये विषय मेरे सामने उठाती रही हैं। कितनी ही बहनों ने पत्र के द्वारा मुझे सारी बातें बताई हैं।”
We had made a promise to our Nari Shakti and we remain committed to fulfilling it… https://t.co/ZT3TK71Psh
— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2026
उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि देश की 100 परसेंट नारीशक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है। मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं, हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाले हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे, हटाकर के रहेंगे। हमारा हौसला भी बुलंद है, हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है।
पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां, ये देश की नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने से कभी भी रोक नहीं पाएंगे, सिर्फ वक्त का इंतजार है।”
इससे पहले, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक के दौरान केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को मंजूरी दी। बता दें कि विधेयकों के पारित होने से सभी राज्यों की सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि और 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण भी सुनिश्चित होगा।
BY IANS
नारी शक्ति के अधिकार पर पीएम मोदी का अडिग संकल्प, बोले- ‘महिला आरक्षण के रास्ते आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे’



















