कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट को गुरुवार को बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है. सरकार ने कहा कि उनके पासपोर्ट में मौजूद विसंगतियों का असर उनकी भारतीय नागरिकता पर भी पड़ सकता है.
वहीं, सौरव दास के वकील ने दलील दी कि उन्हें LOC जारी किए जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई थी.
The Centre informed the Delhi High Court that a Look Out Circular (LOC) has been issued against CJP’s Saurav Das, stating that discrepancies in his passport could also affect his Indian citizenship. Das’s lawyer said he was not informed about the LOC. The High Court sought the government’s response to his petition challenging the decision to deny him permission to travel abroad
— IANS (@ians_india) November 26, 2026
बता दे कि हाई कोर्ट ने विदेश यात्रा की अनुमति न देने के फैसले को चुनौती देने वाली दास की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है.
इससे पहले सौरव ने कहा था कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया था लेकिन सरकार ने उनकी यात्रा पर रोक लगा दी.
हिंदी पोस्ट डॉट इन



















