Wednesday, 25 November 2026
राज्य

युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जब पुलिस ने पकड़ा तो रोते हुए बोला यह बात, वीडियो आया सामने

The Hindi Post

युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जब पुलिस ने पकड़ा तो रोते हुए बोला यह बात, वीडियो आया सामने

 

मेरठ | उत्तर प्रदेश के मेरठ में बहुचर्चित होटल कांड के फरार आरोपी सलमान को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर गोलीबारी की. जवाबी कार्रवाई और गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान वह एक पुल से नीचे गिरकर घायल हो गया. उसके दाहिने पैर और बाएं हाथ में चोट आई है. पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

एनकाउंटर के बाद सामने आए वीडियो में सलमान पुलिसकर्मियों के सामने गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है. वह कहता सुनाई दे रहा है, ‘सर, गलती हो गई, माफ कर दो, अब नहीं होगी गलती.’ वीडियो में पुलिसकर्मी उसे कंधे पर उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस के अनुसार, सदर बाजार थाने में शिकायत मिली थी कि सलमान नाम के व्यक्ति ने एक दलित महिला को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया. शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी.

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नरहेड़ा गांव के पास निर्माणाधीन अंडरपास के नजदीक छिपा हुआ है. इस सूचना पर लोहिया नगर और सदर बाजार थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की. पुलिस टीम से घिरा देखकर आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया.

इसी दौरान आरोपी पास के एक पुल पर चढ़कर भागने लगा, लेकिन फिसलकर नीचे गिर गया. इस घटना में उसके दाहिने पैर और बाएं हाथ में चोट आई. एसएसपी ने बताया कि घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

गौरतलब है कि मेरठ के होटल में युवती को कथित तौर पर बंधक बनाने और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया था. आरोप है कि सलमान ने युवती पर शादी का दबाव बनाया था. युवती उसके चंगुल से निकलकर भागी तो आरोपी ने सड़क पर उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन अपने साथ ले गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसके बाद मामला काफी चर्चित हुआ.

IANS

मेरठ होटल कांड : युवती से दुष्कर्म का आरोपी सलमान मुठभेड़ में गिरफ्तार, बोला-गलती हो गई, माफ कर दो

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!