“दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड…”, अमेरिकी सिंगर ने लगाए आरोप, बताई वजह

American singer Mary Millben

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

“दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड…”, अमेरिकी सिंगर ने लगाए आरोप, बताई वजह

 

नई दिल्ली | अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और इसके संस्थापक अभिजीत दिपके से भारतीय युवाओं को आगाह रहने की अपील की है. उनका आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खौफजदा कुछ अमेरिकी डोनर्स से इस आंदोलन को फंडिंग मिल रही है और इसी आधार पर ये लोग देश में प्रदर्शन कर रहे हैं. गायिका ने सीजेपी की मंशा को कठघरे में खड़ा करते हुए दावा किया है कि इनका मकसद देश की व्यवस्था को खंडित करने का है.

बुधवार को, मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर युवा देशभक्तों को अड्रेस करते हुए कहा, “अभिजीत दिपके और कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिकी डोनर्स से फंडिंग मिल रही है. ये ऐसे लोग हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व को अपने लिए खतरा मानते हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “डरो मत. आपके प्रधानमंत्री, जिन्होंने 25 साल तक भारत की सेवा की है – 12 साल प्रधानमंत्री के तौर पर और लगातार तीन बार चुने गए – वे विघटनकारी ताकतों के सामने झुकने वाले नहीं हैं.”

अमेरिकी गायिका ने कहा, “इन चुनिंदा डोनर्स का दुनिया भर में एक ही पैटर्न है. जो कंजर्वेटिव ग्लोबल लीडर्स को निशाना बनाते हैं, उस देश से अमेरिका में पढ़े-लिखे व्यक्ति को ढूंढते हैं, उन्हें कट्टरपंथी बनाते हैं, फिर वापस देश भेज देते हैं और तबाही मचाने के लिए फंड देते हैं. इनमें से कोई भी सफल नहीं हुआ है लेकिन उन्होंने देश के विकास और शासन पर असर जरूर डाला है.”

उन्होंने आगे कहा कि यह चुप रहने का समय नहीं है. भारत के सभी युवा देशभक्तों से अपील है कि वे आगे आएं और इस संगठन की विनाशकारी सोच के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करें.

कॉकरोच जनता पार्टी इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने चुनावी प्रक्रिया और एसआईआर में कथित अनियमितताओं के आरोप में ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांगा है. 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी ने प्रदर्शन का ऐलान किया था लेकिन अनुमति न मिलने की वजह से पुलिस कार्रवाई के चलते ऐसा हो नहीं पाया था.

BY IANS

दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड, देश की व्यवस्था खंडित करना डोनर्स का मकसद: गायिका मिलबेन का आरोप

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!