दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, बच्चे समेत चार लोग जिंदा जले
दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, बच्चे समेत चार लोग जिंदा जले
विजयवाड़ा | आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक इलेक्ट्रिक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें आग लग गई. इस हादसे में एक बच्चे सहित चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई.
विजयवाड़ा वेस्ट बाईपास रोड पर हुए इस भीषण हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. हालांकि, उस समय तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी.
मृतकों की पहचान कोम्मारेड्डी रामदेव (39), उनकी मां कोम्मारेड्डी अरुणा, टी. विजय और एक बच्चे के रूप में हुई है. सभी नुन्ना और नंबूरु इलाके के निवासी थे. बताया जा रहा है कि सभी लोग नंबूरु में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया.
ध्रुव राठी का आरोप: सुबह-सुबह घर में घुसे 20 लोग, फिर क्या हुआ?, देखें VIDEO
पुलिस के अनुसार, कार के डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें आग लग गई और कुछ ही सेकंड में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. इससे कार में सवार चार लोग अंदर ही फंस गए और बाहर नहीं निकल सके.
पांचवां व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
“आपके 200 अफसर हमारे संपर्क में, वो मुझे….”, राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, देखें VIDEO
आंध्र प्रदेश के मानव संसाधन विकास एवं आईटी मंत्री नारा लोकेश ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और अधिकारियों को घायल व्यक्ति के बेहतर इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए है.
By IANS
विजयवाड़ा में दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, बच्चे समेत चार लोग जिंदा जले
Disclaimer: This article has been written by the news agency IANS. TheHindiPost.In has neither written nor edited this article, nor has it independently verified the information contained herein. TheHindiPost.In assumes no responsibility or liability of any kind for the information provided in this article.
